लिवर को मजबूत करने के उपाय

लिवर को मजबूत करने के उपाय : लीवर शरीर का सबसे भारी अंग है और इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है

लिवर को स्वस्थ रखने के उपाय
शरीर के बेहतर कामकाज के लिए लीवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी खाना पचाना, शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालना

लिवर का काम
शरीर के बेहतर कामकाज के लिए लीवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है. यह सबसे भारी अंग शरीर के लिए कई काम करता है, जिनमें खाना पचाना, शरीर से टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालना, शरीर को एनर्जी देना, बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करना, चयापचय को मजबूत करना, पित्त का निर्माण और इसका स्राव करना, बहते रक्त को रोकने वाले तत्वों का निर्माण करना आदि शामिल हैं।

शराब पीने या बाहर के खाने की वजह से खराब होता है लीवर
लीवर को मजबूत करने के उपाय : लीवर को स्वस्थ और साफ रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें ज्यादातर लीवर की खराबी अधिक तेल मसाले वाला भोजन, ज्यादा शराब पीने या बाहर के खाने की वजह से होता है। लीवर की खराबी में लीवर का फै टी होना, सूजन आ जाना और लीवर में इन्फे क्शन हो जाना शामिल है। इसके अलावा अधिक देर तक बैठने की आदत से लीवर में फैट जमा होने लगता है जिससे लीवर का आकार असामान्य हो जाता है जिसे फै टी लीवर कहते है।

लिवर को साफ और मजबूत करने वाले खाद्य पदार्थ
चुकंदर
चुकंदर का सेवन लिवर के लिए फायदेमंद माना जाता है। चुकंदर में अधिक मात्रा में एं टीऑक्सीडेंट होते हैं। जो हमारे शरीर से वसा को कम करने में मदद करता है। चुकं दर को हम सलाद या सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
पालक
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए पालक का सेवन करना चाहिए। पालक को लिवर के साथ-साथ हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। पालक में विटामिन-ए और ग्लूटाथिओन नामक एं टीऑक्सीडेंट होते हैं। जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
हल्दी
हल्दी में भड़काऊ और ऑक्सीडेटिव गुण होते हैं। जो तनाव को कम करता है और लिवर को किसी भी तरह की बीमारियों से बचाता है। हल्दी को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
गाजर
गाजर में एं टी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें विटामिन, खनिज गुण भी होते हैं। आप गाजर का उपयोग सलाद या जूस के रूप में कर सकते हैं।
लिवर को मजबूत करने के उपाय : लिवर को स्वस्थ और साफ रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें
ग्रीन टी
ग्रीन टी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ग्रीन टी वजन कम करने के साथ ही लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। ग्रीन टी में मौजूद एं टी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा के कारण, यह शरीर से बुरी चीजों को हटाने में मदद कर सकता है।
एवोकै डो
एवोकैडो में एं टी-इंफ्लेमेटरी और एं टी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो लीवर को नुकसान से बचाने का काम कर सकता है।
एवोकाडो को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

लिवर को मजबूत करने के उपाय : लीवर को स्वस्थ और साफ रखने के लिए खाएं ये 6 चीजें
इन चीजों को भी करें सेवन
नियमित फाइबर और एं टीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब, फलों की स्मूदी या जूस, गाजर, टमाटर, तरबूज, पपीता, अंगूर, मूंगफली, अमरूद, धनिया, चुकं दर, लहसुन, अखरोट और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन अधिक करे ।

इसके अलावा पत्तागोभी, फू लगोभी और ब्रोकोली जैसी सब्जियों को आहार में नियमित सामिल करे । क्योंकि इनमें सल्फर अधिक होता है जो टोक्सिन को तेजी से बाहर निकालकर लीवर को साफ रखता है।

नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी जरूरी
लिवर की सेहत के लिए जहां उसकी सफाई जरूरी है वही इसकी कार्यप्रणाली को दुरुस्त बनाने के लिए थोड़ा व्यायाम या कसरत भी जरूरी है। रोजाना नियमित 30 मिनट की कसरत से लीवर की आयु बढ़ाई जा सकती है। भोजन के बाद 10 –15 मिनट टहलें।