किरण आर. सईद
बुमेरांग (boomerang) के आकार का, हमारा लीवर शरीर के लिए पोषक तत्वों का ‘शिकार’ करता है, एक द्वारपाल के रूप में कार्य करता है, जो कुछ भी आप खाते हैं उसे संसाधित (process) करने के लिए कड़ी मेहनत करता है, जो कुछ भी जाता है उसे शुद्ध करने के लिए एक फिल्टर की तरह काम करता है और एक पाचन अंग की तरह बाहर भेजने की प्रक्रिया में सहायता करता है।
पाचन के बाद, लगभग 85-90 प्रतिशत परिसंचारी रक्त (circulating blood) सीधे लिवर में जाता है जो पित्त का उत्पादन करता है। पित्त एक डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है और भोजन से प्रोटीन, कार्ब्स और वसा का चयापचय (metabolises) करता है।
लिवर आवश्यक विटामिन और खनिजों का भंडारण करता है, हार्मोनल संतुलन बनाए रखता है, संग्रहीत चीनी को प्रयोग करने योग्य चीनी में परिवर्तित करता है, पुराने आरबीसी को नष्ट करके संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रणाली (immune sysyem) की मदद करता है, हमारे रक्त से बैक्टीरिया और कार्सिनोजेन्स (carcinogenes) को हटाता है। इन सब के मद्देनजर पाचन सम्बन्धी क्रियाओं को चालू रखने के लिए अपने लिवर की देखभाल करना और उससे प्यार करना आवश्यक है। लिवर को साफ करें, इससे पहले कि यह मदद के लिए चिल्लाए।
चेतावनी के संकेतों पर ध्यान दें :
एक बहुक्रियाशील अंग होने के कारण, लिवर रोगों के प्रति बहुत संवेदनशील होता है। एक बोझिल लिवर के संभावित संकेतक ( indicators) पेट की सूजन, लिवर पर असहजता (discomfort), अत्यधिक पेट की चर्बी, अपच, नाराज़गी, मुँहासे, या खुजली और धब्बेदार त्वचा, भूख न लगना, बिना कारण वजन बढ़ना और कैलोरी कम करने पर भी वजन कम करने में असमर्थता है। हालांकि, लक्षणों को इंगित करना आसान नहीं है, लेकिन उक्त संकेतक अंततः, फैटी लीवर में बदल सकते हैं।
देखने के लिए अन्य संकेतों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थकान, उच्च कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड का स्तर, मनोदशा, निराशा की भावनाएं, अवसाद, स्लीप एपनिया (sleep apnea), खर्राटे और कभी-कभी क्रोध का प्रकोप शामिल हैं।
प्राकृतिक और ताजा खाद्य पदार्थों का सेवन करें:
एक स्वस्थ लिवर के लिए, सुपर नेचुरल खाद्य पदार्थों को संतुलित आहार के साथ जोड़ा जाना चाहिए, जो लिवर की जीवन शक्ति को बढ़ाते हैं, क्षति को ठीक करते हैं और लिवर को आराम देते हैं।
नाश्ता:
नाश्ते से लेकर रात के खाने तक फाइबर से भरपूर आहार की योजना बनाएं, साबुत गेहूं की ब्रेड, जई (oats), राई (rye) और जौ (barley) के अनाज तृप्ति की भावना को बढ़ाते हैं। ये डिटॉक्स क्रिया पर भार को कम करके पाचन तंत्र के लिए सफाई करने वाले (scrubber) के रूप में कार्य करते हैं।
दिन की शुरुआत एक गिलास नींबू पानी या ताजे फलों के रस से करें । सभी खट्टे फल, बेरी परिवार व कीवी फल, ख़ुरमा (persimmons) या अंगूर प्राकृतिक एंटीबायोटिक और कैंसर विरोधी होते हैं और ये टॉक्सिन्स (toxins) पदार्थों के संश्लेषण (synthesis) को उन पदार्थों में आसान बनाते हैं, जिन्हें पानी से अवशोषित किया जा सकता है और बाहर निकाल दिया जा सकता है।
दोपहर का भोजन और रात का खाना :
ब्रोकोली, गोभी, फूलगोभी या लेट्यूस ग्लूकोसाइनोलेट (glucosinolate) से भरपूर होते हैं और हानिकारक टॉक्सिन्स पदार्थों से छुटकारा पाने में सहायता करते हैं। अगर इन्हें लंच या डिनर में ताजा, कच्चा या स्टीम्ड के रूप में परोसा जाए तो उनका स्वाद बेहतर होता है । इन्हें सफेद मांस, होल ग्रेन ब्रेड सैंडविच, बेक्ड या स्टीम्ड चिकन अथवा सैल्मन (salmon) या क्लियर सूप के साथ लिया जा। सकता है।
पके हुए बीन्स, दाल, छोले या राजमा फाइबर से भरपूर होते हैं, और इनमें टोक्सिन पदार्थों को बाहर निकालने के लिए पर्याप्त प्रोटीन होते हैं। लहसुन, मूली, प्याज़ और अंडे का उपयोग करके सल्फर का सेवन बढ़ाएं क्योंकि यह वसा को तोड़ने और उन्हें शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।
सलाद :
गाजर, टमाटर और बीट्स (beets), बैंगनी गोभी, लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च, या पत्तेदार साग जैसे अल्फाल्फा, सीताफल, केल और पालक (alfalfa, cilantro,kale and spinach) में लाल रंग के रूप में पाए जाने वाले पिगमेंट और फाइटो-रसायनों के साथ सलाद इकट्ठा करें ताकि लिवर को क्लोरोफिल (chlorophyll) को बढ़ावा मिल सके। सलाद को बेलसमिक विनेगर (balsamic vinegar) या एप्पल साइडर (apple cider) में मिलाएं जो टॉनिक और क्लींजर (cleanser) दोनों का काम करता है।
नाश्ता :
गाजर की स्टिकस, ताजा सेब के स्लाइस, अच्छी गुणवत्ता वाली डार्क चॉकलेट, नमक रहित अखरोट और बादाम जिसमें आर्जिनिन (arginine) होता है, जैसे लिवर के अनुकूल स्नैक्स का उपयोग , अमोनिया को बाहर निकालकर और रक्त को शुद्ध करके सफाई क्रिया को सपोर्ट करने का एक आसान तरीका है।
डेसर्ट :
लिवर के अनुकूल फल जिनमें सभी प्रकार के चेरी और जामुन (cherries and berries) शामिल हैं, को डेसर्ट, शुगर-फ्री जेलो में शामिल किया जा सकता है या कम वसा वाले योगहर्ट्स (yoghurts) और स्किम्ड दूध (skimmed milk) के साथ खाया जा सकता है।
तेल और वसा :
भोजन की तैयारी में ठंडे कंप्रेस्ड तेलों जैसे जैतून का तेल, अलसी, नारियल और सूरजमुखी के तेल का प्रयोग करें। इनमें पाए जाने वाले ओमेगा-3-फैटी एसिड हानिकारक टॉक्सिन्स पदार्थों को सोखने के लिए शरीर को एक तरल आधार प्रदान करते हैं, जिन्हें बाद में लिवर द्वारा फ़िल्टर किया जाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आहार में एवोकाडो (avocados) और जैतून (olives)जोड़ें ।
मसाले और जड़ी-बूटियाँ:
भोजन में हल्के मसाले और जड़ी-बूटियों जैसे जलेपीनो मिर्च (jalapeno peppers), पीपरकॉर्न (peppercorns), स्टार ऐनीज़ (star anise), थाइम(thyme), हल्दी, पेपरिका (paprika), जायफल (netmeg), ऑरेगैनो (oregano), अजवायन, लौंग, सूखी मेथी व मेथी दाना, इलायची, सौंफ, खसखस, धनिया, सरसों, तिल के साथ मिलाएं। साथ ही जीरा, दालचीनी, केसर, रोजमैरी (rosemary) और सूखे पुदीने के पत्ते उपयोग में लें क्योंकि ये लिवर की कोशिकाओं के अंदर टोक्सिन पदार्थों के कुचलने (crashing) की गति को तेज करते हैं।
खूब पानी पिएं :
पानी टॉक्सिन्स पदार्थों के शरीर को साफ करता है ।चूंकि यह आपको भरा हुआ महसूस कराता है, इसलिए कम आहार लेना आसान होता है। लिवर की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए भोजन के बीच में ग्रीन टी पिएं, क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट कैटेचिन से भरपूर होती है।
इनसे बचें और इन्हें ना कहें :
शराब, धूम्रपान, मध्यरात्रि भोजन, प्रोसेस्ड बेकरी उत्पाद, फाइन आटा ब्रेड और बिस्कुट, उच्च सोडियम खाद्य पदार्थ, पुराना चीज, इंस्टेंट कॉफी, रेड मीट, जमे हुए और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और कार्बोनेटेड पेय से बचें। हालांकि इनका स्वाद बहुत अच्छा होता है, लेकिन ध्यान रखें कि आइसक्रीम और सॉफ्ट चीज में कैल्शियम की मात्रा कम और संतृप्त वसा (saturated fats) की मात्रा अधिक होती है। कच्चा या स्मोक्ड सीफूड और डीप-फ्राइड फास्ट फूड खाने से बचें।
डॉक्टर की सलाह के बिना पेरासिटामोल, एसिटामिनोफेन और इबुप्रोफेन बेस वाली दर्द निवारक दवाएं न लें। आवश्यकता से अधिक आयरन सप्लीमेंट का प्रयोग न करें।
अद्भुत परिणाम देखने के लिए आहार व्यवस्था के प्रति वफादार रहें। जब आप व्यायाम के साथ उचित मात्रा में वजन कम करते हैं, तो आपको समग्र स्वास्थ्य पर प्रभाव पर ध्यान देना चाहिए। इस आहार के दौरान हमेशा डॉक्टर से परामर्श लें, और सक्रिय जीवन शैली और स्वस्थ वातावरण के साथ बने रहें।

