गैस, डकार और पेट फूलना शर्मनाक और असहज हो सकते हैं। इन संकेतों और लक्षणों का क्या कारण है – और आप उन्हें कैसे कम कर सकते हैं ?
डकार या पासिंग गैस (फ्लैटस/ पाद) प्राकृतिक और आम है। अत्याधिक डकार, गैस या पाद कभी-कभी आपकी दैनिक गतिविधियों में हस्तक्षेप कर सकते हैं अथवा शर्मिंदगी का कारण बन सकते हैं। लेकिन ये संकेत और लक्षण आमतौर पर एक गंभीर अंतर्निहित स्थिति (underlying condition) की ओर इशारा नहीं करते हैं और अक्सर जीवन शैली में और भोजन में बदलाव बदलाव के साथ कम हो सकते हैं।
जब डकार, गैस या ब्लोटिंग (पाद) आपकी दैनिक गतिविधियों में हस्तक्षेप करते हैं, तो कुछ गलत भी हो सकता है। आइये, हम गैस और गैस के दर्द को कम करने या उससे बचने का तरीका जानें और देखें कि कब आपको अपने डॉक्टर से सम्पर्क की आवश्यकता हो सकती है।
डकार : अतिरिक्त हवा से छुटकारा-
डकार आपके शरीर के ऊपरी पाचन तंत्र से अतिरिक्त हवा को बाहर निकालने का तरीका है। अधिकांश डकार अतिरिक्त हवा के अंदर जाने के कारण होती है। यह हवा अक्सर पेट तक भी नहीं पहुंचती है लेकिन अन्नप्रणाली (Esophagus) में जमा हो जाती है।
यदि आप बहुत तेजी से खाते हैं या पीते हैं, खाते समय बात करते हैं, चुविंगगम चबाते हैं, हार्ड कैंडीज चूसते हैं, कार्बोनेटेड पेय पीते हैं, या धूम्रपान करते हैं तो कुछ अतिरिक्त हवा अंदर चली जाती है। कुछ लोग खाने या पीने के समय भी एक आदत के रूप में अतिरिक्त हवा को अंदर ले लेते हैं।
एसिड रिफ्लक्स या गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स रोग (जीईआरडी) भी कभी-कभी अधिक डकार का कारण बन जाता है।
क्रोनिक या बार-बार डकार आमाशय के अस्तर की सूजन (inflation of the Stomach lining) या हेलिकोबैक्टर पाइलोरी (Helicobacter pylori) के संक्रमण से संबंधित हो सकता है, जो आमाशय के कुछ अल्सर के लिए जिम्मेदार जीवाणु है। इन मामलों में, पेट की जलन अन्य लक्षणों के साथ होती है, जैसे कि इरिटेशन या पेट में दर्द।
डकारों व गैस को कैसे कम कर सकते हैं ?
– धीरे-धीरे खाएं और पिएं।
धीरे-धीरे भोजन करने अथवा भोजन करने में उपयुक्त समय लगाने से आपके पेट में कम हवा जाती है तथा अतिरिक्त हवा अंदर जाने की संभावना नहीं रहती। भोजन तसल्ली से किया जाना चाहिए।जब आप तनाव में हों या चलते फिरते भोजन कर रहें हो तो आपके मुँह से अंदर जाने वाली हवा बढ़ जाती है।
– कार्बोनेटेड पेय और बीयर से बचें। ये कार्बन डाइऑक्साइड गैस छोड़ते हैं।
– चिविंगगम और हार्ड कैंडी छोड़ें। जब आप चिविंगगम चबाते हैं या हार्ड कैंडी को चूसते हैं, तो आप सामान्य से अधिक बार चबाते हैं और साथ ही अतिरिक्त हवा अंदर लेते हैं। आप जो निगल रहे हैं उसका एक हिस्सा हवा है।
– धूम्रपान न करें। जब आप धूम्रपान करते हैं, तो आप हवा में भी अंदर लेते हैं।
– अपने डेन्चर ( यदि आप इस्तेमाल करते हैं तो) की जाँच करें। खराब फिटिंग वाले डेन्चर आपको खाने और पीने पर अतिरिक्त हवा अंदर लेने का कारण बन सकते हैं।
– चलते रहो : खाने के कुछ देर बाद थोड़ी देर चलने डकारे कम करने में मदद मिल सकती है।.
– पेट में जलन (Heartburn)का इलाज करें। कभी-कभी, हल्की जलन के लिए, ‘ओवर-द-काउंटर’ एंटासिड या अन्य उपचार सहायक हो सकते हैं। समस्या बढ़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें , आपको अन्य उपचारों की आवश्यकता हो सकती है।
पेट फूलना: आंतों में गैस का निर्माण-
छोटी आंत या बृहदान्त्र (बड़ी आंत) में गैस आमतौर पर आंत्र में पाए जाने वाले बैक्टीरिया द्वारा पाचन या किण्वन (fermentation) के कारण होती है। गैस तब भी बन सकती है, जब आपका पाचन तंत्र खाद्य पदार्थों में कुछ घटकों को पूरी तरह से नहीं तोड़ता है, जैसे कि ग्लूटेन, जो कि अधिकांश अनाज में पाया जाता है अथवा डेयरी उत्पादों और फलों में ।
आंतों की गैस के अन्य स्रोत:
– आपकी बड़ी आंत में खाद्य अवशेष (food residue)।
– छोटी आंत में बैक्टीरिया में परिवर्तन।
– कार्बोहाइड्रेट का खराब अवशोषण (absorption), जो आपके पाचन तंत्र में सहायक बैक्टीरिया के संतुलन को अस्त-व्यस्त (upset) कर सकता है।
– कब्ज : चूंकि आपकी बड़ी आंत में लंबे समय तक भोजन का अपशिष्ट (food waste) पड़ा रहता है, इसलिए इसे अधिक समय तक किण्वन (fermentation) करना पड़ता है।
– पाचन विकार, जैसे कि लैक्टोज या फ्रुक्टोज इन्टॉलरेंस अथवा सीलिएक रोग।
अतिरिक्त गैस को रोकने के उपाय:
– कुछ खाद्य पदार्थों से बचें। सामान्य गैस पैदा करने वाले कारणों में सेम, मटर, दाल, गोभी, प्याज, ब्रोकोली, फूलगोभी, साबुत अनाज खाद्य पदार्थ, मशरूम, कुछ फल और बीयर तथा अन्य कार्बोनेटेड पेय शामिल हैं। खाद्य व पेय पदार्थों से बचने पर आपको गैस से राहत मिलेगी।
– लेबल पढ़ें : यदि डेयरी उत्पादों के सेवन से कोई समस्या लगती है, तो आपके पास लैक्टोज इनटोलरेंस की कुछ डिग्री हो सकती है। आप जो खाते हैं उस पर ध्यान दें और कम-लैक्टोज या लैक्टोज-मुक्त खाद्य पदार्थों का उपयोग करें। चीनी मुक्त खाद्य पदार्थों (सोर्बिटोल, मैनिटोल और ज़ाइलिटोल) में पाए जाने वाले कुछ अपचनीय कार्बोहाइड्रेट भी गैस में वृद्धि कर सकते हैं।
– कम वसा युक्त भोजन खाएं। वसा पाचन को धीमा कर देता है, भोजन को किण्वन (fermentation) के लिए अधिक समय लगाता है।
– अस्थायी रूप से उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थों में कटौती करें। फाइबर के कई लाभ हैं, लेकिन कई उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ भी बड़ी मात्रा में गैस उत्पादक हैं। एक ब्रेक के बाद, धीरे-धीरे अपने आहार में फाइबर वापिस जोड़ें।
-ओवर-द-काउंटर उपाय आज़माएं। कुछ उत्पाद जैसे लैक्टैड या डेयरी ईज़ी लैक्टोज को पचाने में मदद कर सकते हैं। सिमेथिकोन (गैस-एक्स, माइलेंटा गैस, अन्य) वाले उत्पाद सहायक साबित नहीं हुए हैं, लेकिन कई लोगों को लगता है कि ये उत्पाद काम करते हैं।
– बीनो जैसे उत्पाद, विशेष रूप से तरल रूप, कुछ प्रकार की फलियों के टूटने के दौरान उत्पादित गैस को कम कर सकते हैं।
पेट फूलना :
पेट फूलना पेट के पूरे भरे होने की अनुभूति है।यह उदर के आकार में विकृति अथवा बढ़ोतरी है। लोग अक्सर पेट फूलने, गैस निकलने या मल त्याग से राहत नहीं मिलने पर लक्षणों को पेट की सूजन समझते हैं ।
आंतों की गैस और सूजन के बीच सटीक संबंध पूरी तरह से समझा नहीं गया है। सूजन के लक्षणों वाले कई लोगों में अन्य लोगों की तुलना में आंत में कोई अधिक गैस नहीं होती है। कई लोग, विशेष रूप से ‘ इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम’ या एंग्जायटी (anxiety) वालों में, अधिक संवेदनशीलता के कारण कम गैस बनने पर भी लक्षण या विकार अधिक पाए जाते हैं।
यदि आपको डकार और गैस के साथ-साथ निम्नलिखित लक्षण भी दिखाई देते हैं तो आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं
– दस्त।
– लगातार या गंभीर पेट दर्द।
– मल में खून।
– मल के रंग या आवृत्ति (frequency) में परिवर्तन।
– अनपेक्षित वजन घटना।
-सीने में तकलीफ।
भूख न लगना या – पेट जल्दी भरा महसूस करना।
ये संकेत और लक्षण एक अंतर्निहित (underlying) पाचन स्थिति/ विकार का संकेत देते हैं।
बार- बार आने वाली डकारों से आप शर्मिंदगी महसूस कर सकते हैं लेकिन इस आलेख में बताए गए उपचार और व्यायाम, योग, नियमित सैर तथा डॉक्टर की सलाह से आप अवांछनीय डकारों से मुक्त हो सकते हैं।

